लखीमपुरखीरी, मई 16 -- एक परिवार एक आईडी को लेकर शासन ने फैमिली आईडी बनवाने का निर्देश दिया। सीएम डैशबोर्ड पर इसकी हर महीने समीक्षा के बाद रैंकिंग भी जारी की जाती है। फैमिली आईडी बनाने का जो लक्ष्य है वह पूरा न होने पर जिले की रैंकिंग पर असर पड़ रहा है। इसके बाद भी फैमिली आईडी का काम तेज नहीं हो पा रहा है। अब तक महज 34.11 प्रतिशत परिवारों की ही फैमिली आईडी बन सकी है। सीडीओ अभिषेक कुमार ने लक्ष्य पूरा न करने वाले विभागों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। शासन ने निर्देश दिया कि पेंशन, किसान सम्मान निधि, आवास सहित अन्य योजनाओं का लाभ पाने वाले परिवारों की फैमिली आईडी बनाई जाए। यह भी पढ़ें- दो दिनों में यू-डाइस व स्टूडेंट प्रोग्रेशन कार्य पूरा करने का निर्देश जिले में 201103 परिवारों की फैमिली आईडी बनाने का लक्ष्य दिया गया। अब तक के आंकड़े अगर...