हरदोई, जनवरी 29 -- हरदोई। विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में राजस्व एवं विकास कार्यों से संबंधित विभागों की सीएम डैशबोर्ड प्रगति की समीक्षा बैठक में सभी विभागों को सीएम डैशबोर्ड पर योजनाओं की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि विभागीय सूचनाओं की समय से पोर्टल पर फीडिंग सुनिश्चित की जाए। सभी विभाग राजस्व वसूली पर विशेष ध्यान दें और निर्धारित समय सीमा में लक्ष्य को पूरा करें। डीएम ने उपायुक्त उद्योग, एआईजी स्टाम्प तथा आबकारी विभाग को अपनी प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए। फैमिली आईडी कार्ड बनाने की प्रगति बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए। सीडीओ सान्या छाबड़ा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.