इटावा औरैया, मई 14 -- महेवा। ग्राम पंचायत अहेरीपुर में फैमिली आईडी कार्ड का घर-घर वितरण किया गया। पंचायत सहायक निशा ने ग्रामीणों के घर पहुंचकर कार्ड वितरित किए गए। ग्रामीणों ने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि घर बैठे कार्ड मिलने से उन्हें काफी सुविधा हुई है। पहले ऐसे कार्यों के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे समय और धन दोनों खर्च होते थे। पंचायत सहायक निशा ने बताया कि शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक परिवार सरकारी सुविधाओं से जुड़ सकें। यह भी पढ़ें- मिशन मोड में शुरू हुआ फार्मर आईडी बनाने का अभियान यह भी पढ़ें- पंचायत सहयोग शिविर को ले जागरूकता अभियान तेज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...