हरदोई, मई 29 -- हरदोई। विवेकानंद सभागार में मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडबाल की अध्यक्षता में राजस्व एवं विकास कार्यों से सम्बंधित विभागों की सीएम डैशबोर्ड की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने कहा कि सीएम डैशबोर्ड पर विभागीय योजनाओं की प्रगति बढायी जाये। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों से कहा कि सीएम डैश बोर्ड पर खराब प्रगति जनपद की रैंक को प्रभावित कर सकती है। इसलिये सभी विभाग अपने-अपने विभाग की रैकिंग पर विशेष ध्यान दे। रैकिंग में सुधार के लिए विशेष प्रयास किये जाएं। सूचनाओं की विभागीय पोर्टल पर ससमय फीडिंग सुनिश्चित की जाये। उन्होंने फैमिली आईडी कार्ड तथा स्वनिधि योजना की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। यह भी पढ़ें- कार्ययोजना बनाकर लक्ष्य हासिल करने में जुट जाएं अफसर : सीडीओ प्रगति मे सुधार लाने के निर्देश सम्बन्धित को दिय...