साहिबगंज, मई 27 -- राजमहल, प्रतिनिधि। एकता कला केंद्र की ओर से 25 से 27 मई तक तीन दिवसीय फैब्रिक पेंटिंग कार्यशाला नीलकोठी स्थित स्थानीय कन्या मध्य विद्यालय में हुई। अंतिम दिन मुख्य रूप से पुलिस अवर निरीक्षक पूजा कुमारी मौजूद थीं। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया। एसआइ पूजा कुमारी ने महिलाओं को कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए कहा । उन्होंने कहा कि कला के माध्यम से अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए ये मंच बहुत ही अच्छा अवसर प्रदान करता है। मनरेगा बीपीओ गगन बापू ने बताया कि पूर्व में स्कूली बच्चों के बीच सोहराय कल,मंजूषा कला का कार्यशाला हुई थी। इस बार महिला सशक्तिकरण को लेकर महिला के बीच फैब्रिक पेंटिंग कार्यशाला का आयोजन कर महिला को कला के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की पहल की गई है। एकता कला केंद्र के शिक्षक एकता...