नई दिल्ली, फरवरी 3 -- अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ यानी एआईएफएफ ने 14 फरवरी से शुरू हो रही इंडियन सुपर लीग यानी आईएसएल के 2025-26 के संक्षिप्त सत्र के लिए 'फैनकोड' को विशेष वैश्विक प्रसारण अधिकार प्रदान किए। 'फैनकोड' ने इस प्रक्रिया में छह अन्य प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़ा। लीग के वैश्विक और घरेलू दोनों स्तरों पर प्रोडक्शन अधिकार 'केलिडोस्कोप प्रोडक्शन एंड सर्विसेज (केपीएस स्टूडियोज)' को सौंपे गये हैं। आईएसएल की अंतरिम प्रबंध समिति और 'प्रस्ताव के लिए अनुरोध (आरएफक्यू)' समिति ने प्रसारण और प्रोडक्शन साझेदारों का चयन किया। एआईएफएफ ने 18 जनवरी को आरएफक्यू टेंडर जारी करने के बाद सोमवार को बोलियां खोलीं। बोलियां जमा करने की अंतिम तिथि रविवार थी। सूत्रों के अनुसार 'ड्रीम स्पोर्ट्स' की कंपनी 'फैनकोड' को 8.62 करोड़ रुपये की राशि में वैश्विक प्रसार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.