नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- आजकल फैटी लिवर की समस्या काफी आम हो गई है। इसमें लिवर के अंदर जरूरत से ज्यादा चर्बी जमा होने लगती है। सबसे खास बात यह है कि शुरुआत में इसका पता लगाना आसान नहीं होता, क्योंकि कई लोगों को कोई साफ लक्षण दिखाई ही नहीं देता। कई बार शरीर में होने वाली छोटी-छोटी परेशानियों को हम थकान, खराब नींद या रोज की भागदौड़ का असर समझ लेते हैं। लेकिन कुछ मामलों में ये फैटी लिवर से जुड़ी हो सकती हैं। शरीर में बार-बार होने वाले बदलावों पर ध्यान देना जरूरी है। खासकर अगर आपका वजन बढ़ रहा है, पेट के आसपास चर्बी ज्यादा है या आपको मधुमेह और कोलेस्ट्रॉल जैसी परेशानी है। आइए जानते हैं शरीर के उन 5 आम संकेतों के बारे में, जिन्हें इग्नोर करना ठीक नहीं है।1. हर समय थकान रहना अगर पूरी नींद लेने के बाद भी आपको अक्सर थकान महसूस होती है, तो इस पर ध्...