लखनऊ, अप्रैल 18 -- लखनऊ। पीजीआई के हेपेटोलॉजी विभाग की ओर विश्व लिवर दिवस पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में फैटी लिवर और मोटापा से बचाव बताए। हेपेटोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. अमित गोयल ने कहा कि बिगड़ी जीवन शैली से बच्चों एवं बड़ों में फैटी लिवर और मोटापा बढ़ रहा है। आहार विशेषज्ञों ने फैटी लिवर के रोगियों के लिए अनुशंसित आहार योजना और स्वस्थ भोजन विकल्पों की जानकारी साझा की। पीजीआई परिसर स्थित केंद्रीय विद्यालय में लिवर स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवनशैली की आदतें विषयक एक पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। पीजीआई के क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग ने शनिवार को गंभीर रूप से बीमार रोगी को पोषण विषयक राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की। यह भी पढ़ें- मोबाइल और जंक फूड बच्चों का लिवर कर रहा बीमार पीजीआई, केजीएमयू, लोहिया संस्थान के विशेषज्ञों ने भर्ती मरीजों क...