नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- Yasin Malik and Mushaal Hussain mullick love story: तिहाड़ जेल में बंद कश्मीर के अलवागवादी नेता यासीन मलिक ने अपनी पत्नी मुशाल हुसैन यासीन से तलाक लेने की इच्छा जताई है। जेल से टाडा कोर्ट में दिए एक हलफनामे में यासीन मलिक ने लिखा कि वह नहीं चाहता कि मुशाल अपनी बाकी जिंदगी एक विधवा की तरह जिए। यसीन ने कहा कि उसने अपनी पत्नी और बेटी से पिछले 8 साल से न तो कोई बात की है और न ही वह उनसे मिल पाया है। ऐसे में वह मुशाल को इस रिश्ते से आजाद करना चाहता है। बता दें, पाकिस्तानी नागरिक से शादी करने वाले यासीन मलिक की एक बेटी भी है। वह अपनी मां के साथ पाकिस्तान में ही रहती है। यासीन की बेटी रजिया की तरफ से कहा गया है कि अगर उसके पिता ने उसकी मां को तलाक दिया तो वह अपनी जान दे देगी। अब सवाल यही है कि आखिर कैसे कश्मीर का एक अलगाव...