फैजुल्लाह की मौत की गुत्थी सुलझाने दो साल बाद रेलवे पटरी पर उतरी पुलिस, डमी से कराया रिक्रिएशन
महाराजगंज, सितम्बर 30 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। घुघली क्षेत्र के पौहरिया निवासी फैजुल्लाह की संदिग्ध मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए हाईकोर्ट की सख्ती के बाद पुलिस दो साल बाद फिर रेलवे पटरी पर उतरी। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर मानव आकार की डमी रखकर घटना का रिक्रिएशन कराया। टीम ने डमी को अलग-अलग स्थितियों में रखकर यह परखने का प्रयास किया कि फैजुल्लाह के शरीर पर आई गंभीर चोटें किन परिस्थितियों में संभव थीं। हाईकोर्ट में जांच में देरी को लेकर चल रही अवमानना कार्रवाई के बीच हुई इस जांच के बाद मामले में फिर हलचल बढ़ गई है。
जानें क्या है मामला : 11 अक्टूबर 2024 को फैजुल्लाह रेलवे ट्रैक के किनारे गंभीर हालत में मिले थे। इलाज के दौरान 13 अक्टूबर को मेडिकल कॉलेज में उनकी मौत हो गई थी। परिजनों ने गांव के चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए निष्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.