फैजुल्लागंज में 11 जून को नहीं होगी पानी की सप्लाई
लखनऊ, जून 9 -- फैजुल्लागंज और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को 11 जून को पानी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। जलकल विभाग द्वारा फैजुल्लागंज ओवरहेड टैंक (ओएचटी) में स्लूस वाल्व बदलने का कार्य कराया जाएगा, जिसके चलते जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। जलकल विभाग के अनुसार पुराने स्लूस वाल्व को बदलकर नई व्यवस्था स्थापित की जाएगी। विभाग का कहना है कि यह तकनीकी कार्य भविष्य में पेयजल आपूर्ति को अधिक सुचारु और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। मरम्मत कार्य के कारण केशवनगर, नया पुरवा, फैजुल्लागंज गांव, यश नगर, नूरी कबाड़ी तथा आसपास के क्षेत्रों में 11 जून की शाम पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग ने लोगों से पहले से पर्याप्त पानी जमा करने की अपील की है ताकि असुविधा से बचा जा सके。
टैंकर की रहेगी व्यवस्था जीएम जलकल कुलदीप सिंह ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.