लखनऊ, दिसम्बर 14 -- फैजुल्लागंज में रविवार को भक्तिभाव के साथ संगीतमय वातावरण में श्रीराम दरबार संकीर्तन यात्रा निकाली गई। यात्रा में क्षेत्र के तमाम लोग शामिल हुए। घैला रोड स्थित महावीर लॉन में सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता पूजा शुक्ला व ममता त्रिपाठी ने विधिवत श्रीराम दरबार का पूजन किया। आचार्य शिवेंद्र मिश्र व आचार्य उज्ज्वल दीक्षित ने मंत्रोचारण के साथ यात्रा रवाना की। संकीर्तन यात्रा जुड़वा मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर होते हुए परागी मंदिर तक गई। यात्रा के दौरान अखिलेश अवस्थी, दलजीत कौर व वर्षा शुक्ला ने मधुर राम भजन गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यात्रा में राकेश पांडेय समेत सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.