लखनऊ, दिसम्बर 21 -- लखनऊ। फैजुल्लागंज उपकेंद्र रविवार सुबह छह बजे ब्रेकडाउन हो गया। इससे श्याम विहार कॉलोनी, कृष्णलोक कॉलोनी सहित बड़े इलाके में बिजली गुल हो गई। हालांकि कर्मचारियों ने प्रियदर्शनी उपकेंद्र से वैकल्पिक सोर्स से बिजली चालू करा दी। वहीं इंदिरा नगर सेक्टर-20 में रात 8.30 बजे बिजली गुल हो गई। इससे बड़े इलाके में अंधेरा छा गया। स्थानीय लोगों ने उपकेंद्र पर फोन किया। करीब आधे घंटे बाद बिजली बहाल हुई। लौलाई उपकेंद्र के महादेव नगर फीडर शाम 6.20 बजे ब्रेकडाउन हो गया। इससे आधे घंटे बिजली बंद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.