बरेली, मार्च 15 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। लीचीबाग स्थित मस्जिद फैजान ए मदीना में नमाजे तरावीह के दौरान क़ुरआन मुक़म्मल हुआ। नमाज़ियों ने शुक्र-ए-खुदा अदा किया। हाफिज मोहम्मद यूनुस रज़ा ने नमाज़े तरावीह में हर रोज 20 रकअत में कुरआन मुक़म्मल सुनाया। महफिल ए कुरआन में हाफिज मोहम्मद यूनुस रज़ा को तोहफों से नवाजा गया,नमाज़ियों को फूलों के हार पहनाकर इत्र लगाकर इस्तक़बाल किया। मुल्क व आवाम की सलामती, ख़ुशहाली, क़ामयाबी, तरक़्क़ी, बीमारों को शिफा,बेरोजगारो को रोजगार,अमन चैन भाईचारे के लिये दुआ की। जनसेवा टीम के अध्यक्ष एवं समाजसेवी पम्मी ख़ाँ वारसी ने सभी लोगों को मुबारकबाद दी। इस मौके पर अकरम खान,मोहम्मद खालिद,मुस्तकीम खान,आकिब मिर्ज़ा,दानिश खान,अय्यूब,मो शमीम,मोइनुद्दीन खान,शकील,हकीम अब्दुल हक सहित बड़ी सैकड़ो नमाजी शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.