फैजपुर में दस साल से लंबित चकबंदी प्रक्रिया को मिली गति
मैनपुरी, जून 3 -- तहसील के ग्राम फैजपुर में पिछले दस वर्षों से लंबित चल रही चकबंदी प्रक्रिया को आखिरकार गति मिल गई है। सहायक चकबंदी अधिकारी द्वारा प्रारंभिक चकबंदी योजना तैयार कर एक जून को गांव में एक विशेष चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान काश्तकारों को जोत चकबंदी आकार पत्र-23 भाग-01 (उद्धरण) का वितरण किया गया। चौपाल में अधिकारियों ने किसानों को उद्धरण में अंकित प्रविष्टियों को विस्तार से समझाया। उन्हें बताया गया कि मूल गाटा संख्या और आवंटित नए चक की स्थिति भू-चित्र में कहां दर्ज है, ताकि वे स्वयं इसका मिलान व अध्ययन कर सकें। सहायक चकबंदी अधिकारी ने स्पष्ट किया कि यदि कोई काश्तकार प्रस्तावित चकबंदी योजना से संतुष्ट नहीं है, तो वह धारा-21(1) के तहत 15 दिनों के भीतर चकबंदी अधिकारी (मैनपुरी) के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। इन आपत्तिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.