बदायूं, फरवरी 26 -- बदायूं। फैजगंज बेहटा इलाके में जंगली सूअर का शिकार करते चार शिकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनके कब्जे शिकार किया जंगली सूअर, जाल, शिकार करने के औजार बरामद की है। पुलिस शिकारियों से पूछताछ कर रही है। बिसौली रेंज के वनरक्षक अनिकेत को परमानंदपुर गांव के जंगल में शिकारियों की मौजूदगी और जंगली सुअर के शिकार की सूचना मिली थी। वन विभाग ने इसकी जानकारी थाना फैजगंज पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए जंगल की घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखते ही जंगल में भगदड़ मच गई। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चार व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। मौके पर पुलिस को जंगली सुअर का शव मिला है। जिसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजेश निवासी जैतपुर, रामकुंवर निवासी ढोरनपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.