बदायूं, फरवरी 15 -- फैजगंज बेहटा। थाना परिसर के मीटिंग हाल में नवागत प्रभारी मनोज वर्मा ने क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की। बैठक का उद्देश्य त्योहारों के दौरान शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखना था। थाना प्रभारी ने उपस्थित लोगों से अपील की कि सभी नागरिक होली और रमजान को प्रेम और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। बैठक में एसएसआई नरेंद्र सिंह, एसआई सुशील विश्नौई, मुनाजिर अली, हरिदास सैनी, योगेश शर्मा और जीशान अली सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.