बदायूं, अप्रैल 11 -- फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में दो महीनों में दो दर्जन से अधिक चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन पुलिस अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। बेखौफ चोरों ने गांव खेड़ादास निवासी सत्यराज पुत्र बनवारी लाल की पशुशाला को निशाना बनाया। किसान ने बताया कि वह गुरूवार शाम को भैंस बांधकर ताला लगाकर घर चले गए थे, लेकिन रात में अज्ञात चोर ताला तोड़कर भैंस चोरी कर ले गए। सुबह पशुशाला पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। पीड़ित किसान ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है, लेकिन पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.