लखनऊ, मार्च 22 -- ▪- भ्रामक सूचना प्रसारित कर माहौल बिगाड़ने वालों पर दर्ज हुए 318 मुकदमे - सोशल मीडिया पर एआई के जरिए गड़बड़ी के प्रयासों पर कस रहा शिकंजालखनऊ, विशेष संवाददातासोशल मीडिया पर लांच किए गए फैक्ट चेक हैंडल की मदद से पुलिस अब अफवाहबाजों की गर्दन तक पहुंच रही है। जहां फेसबुक व इंटाग्राम पर लांच इस हैंडल के जरिये पुलिस ने अफवाह के चलते अशांति फैलाने की साजिश को नाकाम किया है। वहीं दोषियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई है।उदाहरण के तौर पर मथुरा में शुक्रवार को देर रात हुई सड़क दुर्घटना के बाद एक वाहन से गोतस्करी की गलत सूचना से माहौल बिगड़ गया। कुछ लोगों ने जाम लगाकर पथराव कर दिया और पुलिस को कड़ी मशक्कत कर स्थिति पर काबू पाया। ऐसे ही बीते वर्ष आठ अक्तूबर की शाम कानपुर में पटाखों के अवैध भंडारण के कारण एक खिलौने की दुकान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.