रुडकी, अप्रैल 27 -- मंगलौर। कुरडी की फैक्ट्री को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाकर कीमती बिजली के केबल चोरी कर लिए। घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरु ज्ञान सागर स्कूल के पास स्थित जे.बी. रामदेस फैक्ट्री में बीते 24 अप्रैल की रात अज्ञात चोरों ने सेंधमारी की। फैक्ट्री के मालिक प्रभात चौधरी निवासी लिब्बरहेडी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रात के अंधेरे का फायदा उठाकर चोरों ने फैक्ट्री परिसर से भारी मात्रा में कीमती केबल चोरी कर लिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.