फैक्ट्री से लौट रहे श्रमिकों को वाहन ने मारी टक्कर, तीन घायल
गोरखपुर, जून 12 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा क्षेत्र में शुक्रवार शाम फैक्ट्री से काम कर पैदल घर लौट रहे तीन श्रमिक सड़क हादसे में घायल हो गए। एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में एक श्रमिक की हालत गंभीर है। जानकारी के अनुसार, सहजनवा थाना क्षेत्र के जिगना निवासी भाने प्रसाद (60) अपने दो साथियों के साथ गीडा सेक्टर-23 स्थित एक फैक्ट्री में काम करते हैं। शुक्रवार शाम काम समाप्त होने के बाद तीनों पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। यह भी पढ़ें- दुर्घटना में बाइक सवार दो भट्ठा श्रमिकों की मौत, तीसरा घायल स्थानीय लोगों और राहगीरों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने भाने प्रसाद की गंभीर हाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.