हापुड़, जनवरी 15 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गालंद में स्थित एक फैक्ट्री से चोर मोटर चोरी कर ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गाजियाबाद के नेहरु नगर निवासी दीपक मित्तल ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि ग्राम गालंद में उसकी विनायक इन्डस्ट्रीज के नाम से फैक्ट्री है। 13 जनवरी की रात को करीब दस बजे अज्ञात चोर फैक्ट्री में घुस गए। खटपट की आवाज सुनकर गार्ड सुभाष मंडल जाग गया। गार्ड ने उसे फोन कर जानकारी दी। गार्ड की आवाज सुनक चोर कंपनी से एक मोटर चोरी कर फरार हो गए। मोटर की काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। थाना प्रभारी निरीक्षक श्योपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मोटर बरामद की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.