रुडकी, अप्रैल 10 -- भगवानपुर। औधोगिक क्षेत्र रायपुर में स्थित फैक्ट्री से सामान चोरी कर भाग रहे युवक को सिक्योरिटी गार्ड व उसके सहायक ने पकड़ लिया। साथ ही पुलिस के हवाले कर दिया। गार्ड की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर युवक को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, औद्योगिक क्षेत्र रायपुर स्थित एक फैक्ट्री में गुरुवार की रात एक युवक घुसकर तार के मंडल चोरी कर भाग रहा था। तभी सिक्योरिटी गार्ड ने अपने साथियों के साथ मिलकर दबोच लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को पकड़कर कोतवाली ले आई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.