रुडकी, मार्च 13 -- बिझौली स्थित रबर फैक्ट्री में हुई चोरी के मामले में मंगलौर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किया गया कीमती सामान भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है। फ्रेंड्स कॉलोनी, बिझौली स्थित फैक्ट्री के मालिक निशांत गौर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि फैक्ट्री में पिछले 2-3 वर्षों से कार्यरत कर्मचारी अंकित पाल ने अपने एक साथी के साथ मिलकर रबर मशीन का गियरबॉक्स चुरा लिया था। चोरी की यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अंकित पाल निवासी पेसिफिक होटल के पीछे, दिल्ली रोड को धर दबोचा। पुलिस टीम ने आरोपी की निशानदेही पर गियरबॉक्स के वे हिस्से और अन्य कीमती सामान भी बराम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.