पूर्णिया, अप्रैल 22 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सड़क हादसे में घायल एक बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना के बेलौरी निवासी सुमन दास(35) के रूप में हुई है। वह बेलौरी स्थित किसी फैक्ट्री में काम करता था। परिजनों ने बताया कि सोमवार दोपहर वह फैक्ट्री से घर खाना खाने के लिए जा रहा था। इतने में कटिहार की ओर से एक अन्य बाइक ने युवक की बाइक में ठोकर मार दी। ठोकर से दोनों बाइक सवार गिर गए। सुमन को सिर में गंभीर चोटें आईं। जिसके बाद उसे जीएमसीएच में भर्ती कराया गया। जहां सोमवार रात के करीब 9:30 बजे उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- पेड़ से टकराई बाइक, चालक की मौत मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि हादसे में घायल दूसरे व्यक्ति का इलाज चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइक को जब्त कर लिया है। शव का पोस...