मुजफ्फर नगर, अगस्त 23 -- मुजफ्फरनगर थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा फैक्ट्री से केबिल चोरी की घटना का अनावरण करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड में एक शातिर चोर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से 2.70 लाख रुपये नगर, कॉपर केबिल के 8 बंडल, एक कार व तमंचा बरामद किया है। बरामद कॉपर केबिल की कीमत सवा दो लाख रुपये है।एसएसपी संजय कुमार ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि 24 जून को अम्बा शक्ति स्टील फैक्ट्री से कॉपर केबिल चोरी की घटना हुई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी। देर रात मन्सूरपुर पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश क्षेत्र में घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। थाना प्रभारी विपिन त्यागी ने पुलिस टीम को साथ लेकर बदमाशो की घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस...