फैक्ट्री संचालक के बंद मकान का ताला तोड़ लाखों की नगदी व जेवरात चोरी
बुलंदशहर, मई 19 -- कोतवाली क्षेत्र में पुलिस की निष्क्रियता के चलते हौसले बुलंदी पर हैं। चोर बंद मकानों को निशाना बना माल उड़ा रहे हैं। एसडीएम कॉलोनी निवासी एक फैक्ट्री संचालक के बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों की नगदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच जांच की। यह भी पढ़ें- बंद घर का ताला तोड़ डेढ़ लाख के जेवर व बर्तन चोरीघटना का विवरण एसडीएम कालोनी निवासी रामकिशन शर्मा ने बताया कि वह औद्योगिक क्षेत्र में कपड़े रंगाई की फैक्ट्री संचालित करते हैं। वह 12 मई को अपने परिवार के साथ मकान का ताला लगा बेटी के यहाँ बेंगलुरु गए थे। मंगलवार सुबह जब वह घर लौटे तो मकान के अंदर वाले गेट का ताला टूटा हुआ मिला। मुख्य गेट पर ऑटोमैटिक लॉक लगा होने के कारण चोर वहां से प्रवेश नहीं कर सके। जब वह घर के अंदर पहुचे तो खिड़की टूटी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.