चंदौली, फरवरी 28 -- नियामताबाद। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र फेज एक स्थित एक फैक्ट्री में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया। वाराणसी निवासी अनूप चौरसिया की प्लास्टिक फैक्ट्री औद्योगिक क्षेत्र फेज एक में है। जिसमें किसी कारणवश शुक्रवार की शाम आग लग गई। इससे फैक्ट्री में अफरा तफरी मच गई। अगलगी की जानकारी सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस बाबत अग्निशमन अधिकारी मुन्नी सिंह ने बताया कि अगलगी पर काबू पाया गया है। नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...