फैक्ट्री में मशीन की चपेट में आकर महिला की मौत, हंगामा
बुलंदशहर, जून 30 -- औद्योगिक क्षेत्र स्थित माइक्रो सिलिका बनाने वाली एक फैक्ट्री में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। काम करते समय मशीन की चपेट में आने से महिला कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पहासू थाना क्षेत्र के गांव बदरखा निवासी रेखा (40 वर्ष) नगर के मोहल्ला पक्काबाग में किराए के मकान में अपने चार बच्चों के साथ रहती थीं। वह परिवार के पालन-पोषण के लिए फैक्ट्री में कई सालों से काम करती थीं। बताया जाता है कि मंगलवार को वह ड्यूटी के दौरान फैक्ट्री में मशीन पर काम कर रही थी, अचानक वह मशीन की चपेट में आ गयी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने फैक्ट्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.