फैक्ट्री में मजदूर से कर दी मारपीट
हापुड़, जून 23 -- कोतवाली क्षेत्र में फ्रीगंज रोड पर एक फैक्ट्री पर मजदूर के साथ डंडे से मारपीट करने का आरोप लगाया गया। इससे मौक पर अफरा तफरी मच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र में फ्रीगंज रोड पर कचहरी के पास एक फैक्ट्री में मारीट हो गई। आरोप है कि फैक्ट्री स्वामी व अन्य लोगों ने मजदूर के साथ जमकर मारपीट कर दी। लाठी और लात घूंसों से उससे मारपीट कर दी। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। किसी तरह मामले को शांत किया गया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- फैक्टरी में घुसकर तीन कर्मचारियों से मारपीट जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई कर दी है।------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.