फैक्ट्री में मजदूर की मौत, घंटों परिजनों का हंगामा
मेरठ, मई 4 -- सोमवार अल सुबह सरधना बिनौली मार्ग स्थित एक क्रॉकरी रीसाइक्लिंग फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत हो गई। घटना से गुस्साएपरिजनों ने शव को फैक्ट्री में रखकर हंगामा किया। उन्होंने फैक्ट्री संचालक पर हत्या का आरोप लगाया और घंटों बवाल काटा। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह परिजनों को शांत कराया। उधर, फैक्ट्री परिसर में मृतक के परिजनों व संचालक के बीच लम्बी वार्ता चली। जिसमें आर्थिक मदद पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया। बाद में पुलिस शव का पंचनामा भर परिजनों को सौंपकर लौट आई। सरूरपुर थाना क्षेत्र के गोटका गांव निवासी 50 वर्षीय मनोज पुत्र ओमप्रकाश क्रॉकरी रीसाइक्लिंग फैक्ट्री में मजदूरी करता था। सोमवार सुबह करीब चार बजे वह काम के दौरान वह हादसे का शिकार हो गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.