नई दिल्ली, जुलाई 14 -- तिरुवल्लूर जिले के पार्थ पालयम गांव के पास सिपकोट इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स की घटना -हादसे में बिहार के रवि रंजन की मौके पर हो गई मौत -सात अन्य घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया

घटना का विवरण तिरुवल्लूर, एजेंसी। तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में मंगलवार को एक निजी मेटल स्मेल्टिंग फैक्ट्री में बड़ा बॉयलर फटने आग लग गई। हादसे में एक वर्कर की मौत और सात अन्य घायल हो गए। सभी पीड़ित बिहार और मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं।

घायल कर्मचारियों का इलाज तिरुवल्लूर पुलिस ने बताया कि यह घटना पार्थ पालयम गांव के पास गुमिडीपूंडी सिपकोट इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स में हुई। मरने वाले की पहचान बिहार निवासी रवि रंजन के तौर पर हुई है, जिनकी धमाके में गंभीर चोट लगने के बाद मौके पर मौत हो गई। बिहार और मध्य प्रदेश निवासी चार घायल वर्करों भूष...