मुरादाबाद, अप्रैल 23 -- थाना क्षेत्र के ग्रोथ सेंटर स्थित एक फैक्ट्री में चोरी करते युवक को कर्मचारियों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। ग्रोथ सेंटर स्थित बाला जी इंटरनेशनल कंपनी (जी-7 एक्सपोर्ट फर्म) में एक युवक चोरी की नीयत से घुस गया। उसने फैक्ट्री से केबिल, लोहे के नट-बोल्ट समेत अन्य सामान चोरी कर ले जाने का प्रयास किया। इसी दौरान फर्म के सुपरवाइजर नाजिम अली ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। नाजिम अली ने ठेकेदार सुब्हानी के साथ मिलकर आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम आदेश निवासी रतनपुर कलां बताया। आरोपी के पास से करीब 15 किलो लोहा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.