मुजफ्फरपुर, फरवरी 9 -- मुजफ्फरपुर। मिठनपुरा थाना क्षेत्र के बेला इमली चौक के समीप डेकोरेशन आइटम की फैक्ट्री में चोरी करते एक शातिर को लोगों ने पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी को कब्जे में ले लिया। उसकी पहचान आरके आश्रम बेला निवासी राजा कुमार राम के रूप में की गई है। मामले को लेकर सकरा थाना के विधिपुर निवासी फैक्ट्री संचालक ने थाने में सोमवार को प्राथमिकी दर्ज करायी है। आरोपी के पास से चोरी किया गया एल्युमिनियम का आइटम भी बरामद किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.