आगरा, जून 11 -- जगदीशपुरा शारदा विहार के अर्जुन सिंह ने फैक्ट्री में कार्य करने वाले कर्मचारी देवेंद्र एवं अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि कर्मचारी मजदूरी से ज्यादा पैसे ले चुका था। बावजूद इसके वह पैसे मांग रहा था। मना करने पर वह अज्ञात व्यक्ति के साथ फैक्ट्री में आया। उन्हें पैसे न देने पर धमकी दी। 24 मई को अज्ञात व्यक्ति ने रात करीब 2 बजे चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.