फैक्ट्री में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
रुडकी, जून 20 -- भगवानपुर, संवाददाता। पुहाना औद्योगिक क्षेत्र की दवा फैक्ट्री में गत माह घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजन फैक्ट्री गेट पर पहुंच गए और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। बाद में फैक्ट्री प्रबंधन के साथ वार्ता के बाद मामला शांत हो गया। जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में कार्यरत रवि कुमार निवासी किशनपुर गत माह फैक्ट्री में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। फैक्ट्री प्रबंधन ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए देहरादून रेफर कर दिया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.