बुलंदशहर, अप्रैल 16 -- औद्योगिक क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर स्थित सूर्या पाली प्रोडक्ट फैक्ट्री में लगी भीषण आग के मामले में फैक्ट्री मालिक समेत दो के खिलाफ एफएसओ ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर मुकदमा दर्ज कराया है। फायर स्टेशन अधिकारी अतुल त्रिपाठी ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि मंगलवार की दोपहर गद्दा फैक्ट्री में अचानक आग लग गई थी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जांच में सामने आया कि फैक्ट्री संचालक भरत शर्मा द्वारा बिना आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र के फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। साथ ही परिसर में आग से बचाव के पर्याप्त सुरक्षा उपकरण भी मौजूद नहीं थे। फायर स्टेशन अधिकारी अतुल त्रिपाठी ने बताया कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर मानव जीवन को खतरे में डाला गया। इसी आध...