मुजफ्फर नगर, अप्रैल 15 -- मुजफ्फरनगर। गांव जटमुझेड़ा में गत्ता फैक्ट्री के स्वामी पर कर्मचारी ने अपने भाई के साथ मिलकर तमंचा तान दिया। इससे अफरातफरी मच गई। कर्मचारियों की सहायता से दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। गांव जटमुझेड़ा निवासी सुमित तोमर की धर्म सिंह ग्रामोद्योग के नाम से गत्ता फैक्ट्री है। फैक्ट्री में अनिल कुमार काम करता है। सोमवार दोपहर को उसे काम करने के लिए कहा तो उसने गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर चला गया, लेकिन कुछ देर अपने भाई अमित के साथ तमंचा लेकर पहुंचा और धमकी दी। आरोपित ने हाथ में तमंचा लेकर उस पर हमला करने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- पुलिसवालों पर फिर हमला करना है, मिर्च पाउडर लेकर आओ; नोएडा में कौन लगा रहा आग? फैक्ट्री कर्मियों की सहायता से दोनों को पकड़ लिया। पिटाई के बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.