हरदोई, फरवरी 28 -- हरदोई। इंडस्ट्रियल एरिया में बनी ओम आयुर्वेदिक कंपनी के मालिक सर्कुलर रोड निवासी संगम माधन द्विवेदी और प्रबंधक उन्नाव के थाना बेहटा मुजावर के गांव जहांगीराबाद निवासी अभिषेक कुमार पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। इन पर अनाधिकृत रूप से घरेलू गैस सिलेंडर का दुरुपयोग का आरोप है। डीएम अनुनय झा के आदेश पर कानूनी कार्रवाई हुई है। गौरतलब है कि इसी फैक्ट्री में छापेमारी के वक्त 40 कुंतल भांग भी बरामद हुई है। अंबेडकरनगर के गांव सेहरी निवासी नगर क्षेत्र के पूर्ति निरीक्षक रजनीश सिंह ने तहरीर देकर बताया कि शनिवार को सुबह 11 बजे इंडस्ट्रियल ऐरिया में ओम आयुर्वेदिक कंपनी (ई-6 सर्कुलर रोड) की फैक्टरी गोदाम पर छापेमारी की। इसमें घरेलू गैस सिलेंडर भी मिले। पूर्ति निरीक्षक नगर रजनीश सिंह, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुशील कुमार पांडेय और पूर्ति लिपिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.