उन्नाव, मार्च 26 -- उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के मगरवारा चौकी अंतर्गत अवस्थी खेड़ा गांव के रहने वाले 48 वर्षीय कमल साहू पुत्र स्व. सत्य नारायण अकरमपुर गांव स्थित फैक्ट्री में मजदूरी करता था। गुरुवार को दोपहर वह घर पर था। घर से बिना बताए वह निकला गया था। करीब 3 बजे उसका शव नायलॉन को रस्सी से पड़ोसी गांव दयालखेड़ा के बाहर एक मुर्गी फार्म के पास नीम के पेड़ पर लटका देख लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। जानकारी पर पहुंचे परिजन शव देख कर चीख पुकार मच गई। मगरवारा चौकी पुलिस ने जांच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पति की मौत से पत्नी रीता, बेटा सरस, बेटी सलोनी व काजल रो-रोकर बेहाल होती रही। चर्चा है कि घरेलू विवाद में युवक ने घटना को अंजाम दिया है। मगरवारा चौकी प्रभारी रवि शंकर पांडेय ने बताया कि जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की गई ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.