रामगढ़, अप्रैल 13 -- सिरका, प्रतिनिधि। झारखंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड हैसला में भट्टी ब्लास्ट की घटना में रविवार को घायल मज़दूर राजू झा की मौत ईलाज के दौरान देवकमल अस्पताल रांची में हो गयी थी। मृतक राजू झा का शव सोमवार को अरगड्डा लाया गया। मृतक का शव आने के बाद फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से प्रदीप साह और पंकज पांडेय, नगर परिषद उपाध्यक्ष रणधीर गुप्ता, वार्ड पार्षद ललिता देवी, वार्ड पार्षद सुषमा देवी सोमवार को मृतक के घर पहुंचे और भट्टी ब्लास्ट की घटना में जान गवाने वाले मज़दूर की पत्नी किरण झा को 21 लाख रुपये का चेक सौंपा। फैक्ट्री प्रबंधन ने कहा कि तीन मृतक मज़दूर अशोक बेदिया, बृजलाल बेदिया और अखिला राय के आश्रितों को कुछ दिन पूर्व 21 , 21 लाख रुपये का चेक दिया जा चुका है। फैक्ट्री प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी और मदद का भरोसा दिलाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.