रुडकी, मई 13 -- भगवानपुर। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर कंटेनर चालक की मौत के मामले में परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन और ऊर्जा निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। भगवानपुर पुलिस को यासीन निवासी अलीमेव, जनपद पलवल हरियाणा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा ताहिर मंगलवार दोपहर कंटेनर में नोएडा से भगवानपुर सामान लेने के लिए आया था। इस बीच वह कंटेनर पीछे कर रहा था। तभी कंटेनर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया था। करंट से झुलसकर उसकी मौत हो गई थी। आरोप लगाया कि फैक्ट्री प्रबंधन और ऊर्जा निगम की लापरवाही के कारण उनके बेटे की मौत हुई है। कोतवाली प्रभारी रितेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...