काशीपुर, जनवरी 2 -- बाजपुर। एक व्यक्ति ने प्राइवेट कंपनी प्रबंधन पर तीन माह से सैलरी नहीं देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। ग्राम लखनपुर निवासी सुरेश सिंह पुत्र कृपाल सिंह ने तहरीर देकर बताया कि वह केलाखेड़ा के ग्राम बद्रीपुर स्थित एक कंपनी में स्क्रीन प्रिंटिंग का काम करता है। यहां उसे 30 हजार रुपये प्रतिमाह सैलरी दी जाती थी, लेकिन बीते तीन माह से कंपनी प्रबंधक ने उनको सैलरी नहीं दी है। प्रबंधक ने उनको सैलरी देने से मना कर दिया है। आरोप है कि श्रम प्रवर्तन अधिकारी कार्यालय में भी शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे कंपनी प्रबंधक के हौसले बुलंद हैं। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.