फैक्ट्री गेट के बाहर अनियंत्रित ट्रक नाले में घुसा, बड़ा हादसा टला
सासाराम, जून 6 -- रोहतास, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र स्थित बंजारी डालमिया सीमेंट फैक्ट्री के गेट संख्या-2 के सामने शनिवार को एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पार करते हुए नाले में जा घुसा और आगे जाकर दीवार से टकरा गया। ट्रक फैक्ट्री परिसर से बाहर निकल रहा था, तभी ट्रक का ब्रेक फेल हो गया और चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। यह भी पढ़ें- कटिहार: कुरसेला : एनएच-31 पर गैस सिलेंडर लदा ट्रक पलटा, चालक बाल-बाल बचाघटना का विवरण प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुरक्षा ड्यूटी में तैनात कंपनी के गार्डों की तत्परता के कारण समय रहते स्थिति को संभाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के समय आसपास लोगों की आवाजाही थी, लेकिन, किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ। चालक को भी सुरक्षित निकाल लिया गया। हालांकि ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.