रुद्रपुर, अप्रैल 14 -- रुद्रपुर, संवाददाता। मंगलवार दोपहर वोल्टास फैक्ट्री के सामने सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। सिडकुल स्थित वोल्टास फैक्ट्री के बाहर सर्विस लेन में मंगलवार दोपहर अज्ञात वाहन ने करीब 35 वर्षीय एक युवक को कुचल दिया। वाहन सिर को कुचलते हुए निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सिडकुल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को मृतक की जेब से एक मोबाइल, एक चाबी और 200 रुपये मिले हैं। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर मौजूद लोगों ने आशंका जताई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.