फैक्ट्री के बाहर रखा एमएस प्लेट का गोला चोरी
कानपुर, जून 19 -- कल्याणपुर। पनकी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्ट्री के बाहर रखा एमएस प्लेट का गोला चोर टेम्पो में लादकर ले गए। फैक्ट्री संचालक विकास कुमार पांडेय ने बताया कि बुधवार रात जी-107 इस्पात नगर स्थित उनकी फैक्ट्री के बाहर रखा सामान चोरी हो गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, लेकिन टेम्पो की नंबर प्लेट पर काला कपड़ा होने से वाहन की पहचान नहीं हो सकी। पनकी इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.