रामपुर, अप्रैल 4 -- फैक्ट्री में काम करते समय हुई कहासुनी को लेकर सत्ताईस मार्च को फैक्ट्री के गेट पर दो लोगों ने लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल ने एक नामजद तथा दूसरे अज्ञात सहित दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था जिसमें पुलिस ने नामजद आरोपी का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया है। थाना क्षेत्र के ग्राम फैजुल्ला नगर निवासी विकेश कुमार रामपुर मार्ग स्थित व्हील्स इंडिया लिमिटेड कंपनी में काम करता है। थाना क्षेत्र के ग्राम चौकी बाला निवासी संदीप भी इसी कंपनी में काम करता है। आरोप है कि काम करते समय दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। सत्ताईस मार्च की शाम को जब विकेश कुमार फेक्ट्री के गेट से बाहर निकला तो, संदीप और उसके अन्य अज्ञात साथी ने फेक्ट्री के गेट पर ही गाली गलौज की और लाठी डंडों, लोहे की टिफिन से मारपीट कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.