उन्नाव, मार्च 21 -- उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र में स्थित बियर फैक्ट्री के बाहर शनिवार को ट्रक से तिरपाल उतारते समय करंट की चपेट में आकर दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। मेरठ निवासी 50 वर्षीय सुनील पुत्र ओमप्रकाश तथा कानपुर देहात के थाना गजनेर क्षेत्र के ररुवा गांव निवासी सर्वेश (40) पुत्र रामपाल बियर लोडिंग के लिए अपना ट्रक लेकर उन्नाव स्थित बियर फैक्ट्री पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री परिसर के बाहर ट्रक खड़ा कर दोनों लोग लोडिंग की तैयारी कर रहे थे। तभी ट्रक पर लगी तिरपाल को हटाने का काम शुरू किया गया। जैसे ही तिरपाल हटाई जा रही थी। इसी दरम्यान ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन के संपर्क में गीला तिरपाल आ गया। अचानक तेज करंट दौड़ने से दोनों लोग उसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही झुलसकर ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.