फैक्ट्री के बगल बगीचे में मिला बिहार के मजदूर का शव
बस्ती, जून 23 -- साऊंघाट। रुधौली थानाक्षेत्र के बस्ती-बांसी मार्ग पर स्थित दसिया पेट्रोल पंप के सामने निर्माणाधीन ऐथनाल फैक्ट्री के बगल बागीचे में बिहार के मजदूर का शव मिला है। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी संजय दुबे ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। बिहार के बेतिया जिले के अंतर्गत नौतन थानाक्षेत्र के मंगलपुर निवासी महेश (28) पुत्र लाल बहादुर एक सप्ताह पूर्व निर्माणाधीन फैक्ट्री में मजदूरी करने के लिए आया था। किसी ने देखा कि महेश फैक्ट्री के बगल बगीचे में लेटा हुआ है। यह भी पढ़ें- रामापुर मुसहरी से मजदूर का शव बरामद करीब जाकर देखा तो वह अचेत अवस्था में था। इसकी सूचना युवक के चाचा व अन्य मजदूर साथियों को दी। सूचना मिलते ही फैक्ट्री क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.