रामनगर, जून 3 -- ​रामनगर। मोहान स्थित आईएमपीसीएल के निजीकरण के खिलाफ युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना देकर विरोध जताया। बुधवार को युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुमित लोहनी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरने में शामिल होकर कर्मचारियों को अपना पूर्ण समर्थन दिया। सुमित लोहनी ने कहा कि जो फैक्ट्री लगातार मुनाफे में चल रही थी, उसे बेचने का सरकार का फैसला बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार ने निजीकरण का यह तानाशाही फैसला जल्द वापस नहीं लिया तो आने वाले दिनों में एक बड़ा और उग्र आंदोलन खड़ा किया जाएगा। इस मौके पर युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष​ विकास कुमार, अमित कुमार,​ अमित पाल, ​दीपक रावत, ​भानु आर्य, महेश कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...